जौनपुर : अबोध को मारी टक्कर, नाराजगी जताने पर स्वजनो को पीटा
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत भिवरहा खुर्द गाँव की दलित बस्ती में शुक्रवार की दोपहर बाइक के धक्के से एक अबोध बालक घायल हो गया। आरोप है कि हादसे को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे स्वजनो की बाइक सवार युवक और उसके साथियों ने पिटाई शुरू कर दिया। बालक का उपचार स्थानीय एक निजी चिकित्सालय पर कराया गया। पीड़ित ने बाइक सवार व उसके सगे भाई सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न करने की तहरीर थाने में दिया है।


















