जौनपुर : अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज में लगा वैक्सिनेशन कैंप

जौनपुर : अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज में लगा वैक्सिनेशन कैंप

# चुनाव ड्यूटी पर आए सीमा सुरक्षा बल जवानों को लगा बूस्टर डोज

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत मजडीहां गांव स्थित अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को कोरोना वैक्सिनेशन कैंप लगाया गया। कैंप में विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बूस्टर डोज समेत 120 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई।

कस्बे के पास ग्राम मजडीहां स्थित अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कालेज में लगे वैक्सिनेशन कैंप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ब्लॉक से आई टीम ने टीकाकरण किया। सबसे पहले चुनाव ड्यूटी करने वाले सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बूस्टर डोज दिया गया। उसके बाद छात्र छात्राओं और अभिभावकों को वैक्सीन लगाई गई। शिविर में सचिव मिर्जा अजफर बेग, प्रबंधक कहकशां खान, मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज के प्रबंधक अल्तमश बरलास, प्राचार्य डॉ नरेंद्र प्रसाद उपाध्याय, आमिर सिद्दीकी, डा सलीम खान, अनुराग यादव मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : मकर संक्रांति पर “खिचड़ी सहभोज” का आयोजन
Next articleजौनपुर : पुलिस ने फ्लैग मार्च कर कराया सख्ती का अहसास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?