जौनपुर : अमृत महोत्सव के तहत निकाली जन जागरण यात्रा
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हर घर झंडा अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार को जन जागरण यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगरवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

नगर पालिका परिषद प्रांगण से शुरू हुई जन जागरण यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी और नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने किया। यात्रा नगर भ्रमण कर जेसीज चौक पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर और उदयन एकेडमी के बच्चे भी शामिल रहे। प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरा देश गर्व कर रहा है। हमारा कर्तव्य है कि अपने घरों पर तिरंगा फहराकर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। और अमृत महोत्सव को यादगार बनाएं।


















