जौनपुर : अमृत महोत्सव के तहत फरीदुल हक़ कॉलेज में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित
# देशभक्ति से ओतप्रोत छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर उकेरी
शाहगंज। एख़लाक खान तहलका 24×7 आजादी के अमृत महोत्सव के तहत छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत मेंहदी लगाई और हाथों पर स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर उकेरी। आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत सबरहद स्थित फरीदुल हक़ मेमोरियल पी जी कॉलेज में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता की थीम स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका था। विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
प्राचार्य तबरेज आलम ने बताया कि प्रतियोगिता में सरिता, समरीन, रोज़ी, अबिबा, ममता, सानिया, रेशमा, स्नेहा गुप्ता और मोहम्मद समीर ने प्रतिभाग किया और भारत की आज़ादी की लड़ाई में योगदान देने वाली रानी लक्ष्मीबाई, बेग़म हज़रत महल, एनी बेसेन्ट और सरोजनी नायडू आदि स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें मेहंदी से उकेरी। प्राचार्य डॉ तबरेज़ आलम ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। उनके स्मरण के बिना स्वतंत्रता की गाथा पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के जरिए देश की उन महान बेटियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और आजादी के 75वें वर्ष में उनके बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में डॉ निजामउद्दीन, डॉ राकेश सिंह, डॉ अमित दया गुप्ता, डॉ अनामिका पांडेय, सूर्य प्रकाश यादव, डॉ संजय कुमार यादव, अखिलेश कुमार, ओमप्रकाश और पीयूष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।