जौनपुर : अराजक तत्वों से न डरें, निर्भीक हो कर करें मतदान- हिमांशु
# रीठी गांव में आयोजित चौपाल में एसडीएम ने मतदातों से किया संवाद
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत रीठी गांव स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज पर रविवार को आयोजित चौपाल में एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल व सीओ रणविजय सिंह के साथ फ्लाइं स्क्वाड मजिस्ट्रेट प्रदीप मौर्या ने आगामी 7 मार्च को होने वाले विधान सभा चुनाव के बारे में मतदाताओं से सीधा संवाद कर आवश्यक जानकारी दिया। एसडीएम सदर ने लोगों को आश्वस्त किया आप निर्भीक हो कर मतदान में भाग लें।किसी भी तरह की अव्यवस्था अथवा अशांति फैलाने वाले अराजक तत्वों में खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएवी।


















