जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुघर्टना में दो घायल

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुघर्टना में दो घायल

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुघर्टना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात नगर से अपने घर बाइक से जा रहा खरौना गांव निवासी अशोक कुमार (40) पुत्र श्रीराम यादव मेनरोड के राधा-कृष्ण मंदिर के समीप ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं शनिवार की दोपहर परीक्षा केंद्र से लौट रहे कानामऊ गांव निवासी अध्यापक अभिषेक वर्मा (32) पुत्र सुरेंद्र नाथ वर्मा सुल्तानपुर रोड स्थित खनुआई गांव समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर अशोक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Previous articleजौनपुर : अराजक तत्वों ने मस्जिद पर लगा दिया भगवा झंडा
Next articleजौनपुर : थोड़ी सी सजगता से लूट की घटनाओं में आ सकती है कमी- अश्विनी दूबे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?