जौनपुर : अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 315 बोर के एक तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार युवक ने अपना नाम अमन जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल निवासी मुरादपुर कोटिला बताया।

वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिनारायण पटेल ने मंगलवार अल सुबह गश्त पर थे इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि उसरा बाजार में एक युवक 315 बोर तमंचा तथा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है। वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिनारायण पटेल ने पुलिस टीम के साथ उसरा बाजार में पहुँच कर उस युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : सड़क किनारे खुले मे रखा ढ़ाई सौ केबीए का टांसफार्मर दे रहा है बड़ी दुर्घटना को दावत
Next articleजौनपुर : जान से मारने की धमकी देने का पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?