जौनपुर : अवैध कच्ची देशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

जौनपुर : अवैध कच्ची देशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 शेखपुर सुतौली गांव स्थित एक ईंट भट्ठा से शुक्रवार को आबकारी तथा स्थानीय पुलिस की टीम ने 70 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब तथा बनाने के उपकरण के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।गाँव के उक्त ईंट भट्ठा पर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाए जाने की जानकारी पुलिस को काफी समय से थी। इसे लेकर पुलिस ने कई बार दबिश भी दिया था।

लेकिन शातिर आरोपी हर बार पुलिस की निगहबानी से बच निकलते थे। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे ने बताया कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे आरोपियों के विरुद्ध मुखबिर का सहारा लिया गया। शुक्रवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पहुँची पुलिस की टीम में शामिल एसआई सर्वजीत यादव, आबकारी निरीक्षक भीम कुमार तिवारी, हे. का. सुभाष रघुवंशी, आबकारी विभाग की आकांक्षा सिंह, रूपेश कुमार, दिलीप ओझा, रूपेश कुमार तथा का. राहुल यादव ने ड्रम में रखी दो टीना कच्ची शराब व उपकरण जैसे नलकी, पाइप, दो भदेली, गुड़ व प्लास्टिक के डिब्बे के साथ भट्टा पर मजदूरी कर रहे गुलरा गांव निवासी जियालाल मुसहर तथा मुन्नालाल मुसहर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया तथा आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : आइडियल पब्लिक स्कूल के बच्चों को लगा कोविड का टीका
Next articleजौनपुर : 24 से होने वाली डी.फार्म की परीक्षा स्थगित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?