जौनपुर : अवैध तमंचे के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात्रि बारा मोड़ के समीप से एक आरोपित को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपित गोवध निवारण अधिनियम में वांछित था। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।


















