जौनपुर : असंतुलित होकर बाइक गिरने से तीन परीक्षार्थी घायलक

जौनपुर : असंतुलित होकर बाइक गिरने से तीन परीक्षार्थी घायल

जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत नए बाईपास पर शनिवार की सुबह बाइक के अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट जाने से तीन परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया।

लाइन बाजार थाना क्षेत्र निवासी दिव्यांशु, मयंक व अक्षय एक ही बाइक से हर गोविद इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे थे। बाईपास मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। दुर्घटना के चलते तीनों छात्र परीक्षा से वंचित हो गए।
Previous articleजौनपुर :बिजली बकाया वसूली टीम ने वसूले तीन लाख, काटे पांच कनेक्शन
Next articleजौनपुर : परीक्षा देकर लौट रही दो छात्राएं और भाई घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?