31.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाओं ने दिया पहला अर्घ्य

जौनपुर : अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाओं ने दिया पहला अर्घ्य

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 महान पर्व छठ का पहला अ‌र्घ्य बुधवार की शाम अस्त होते सूर्य को देकर महिलाएं ने अपने पुत्रों व पति की सलामती की कामना किया जबकि वृहस्पतिवार की सुबह घाटों पर महिलाएं नदी में स्नान कर उदय होते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठव्रत का समापन करेंगी। नगर के श्रीराम मन्दिर बौलिया पर भी लोक आस्था के महापर्व डाला छठ की पूर्व संध्या पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। गन्ना, शकरकन्द, केला, सेब सहित अन्य फल एवं पूजन सामग्रियां महिलायें लिये हुए थी।
घुटनों तक पानी में जाकर डूबते सूर्य को पहला अघ्र्य दिया गया।इस महापर्व में भजन गायक विनोद गौरव ने “बड़ा निक लगे छटी के बरतिया”, “गंगा जी के निर्मल सरनिया”, “करब छठ के बरत” आदि गीतों से श्रद्धालुओ का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गाँधी ने किया एवं कार्यक्रम के सुचारू व्यवस्था में धीरज दास, बब्लू मोदनवाल, पिंटू अग्रहरि, विक्की अग्रहरि, अभिनव जायसवाल, सतेंद्र चौरसिया, सतेंद्र अग्रहरि आदि मुख्य रूप से लगे रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37283677
Total Visitors
552
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This