जौनपुर : आंगनवाड़ी केंद्र पर वितरित किया गया निशुल्क पुष्टाहार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
प्रदेश सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर पढ़ने वाले बच्चों एंव क्षेत्र में मातृत्व सेवा ले रही महिलाओं को निशुल्क पुष्टाहार दिया जाता है। इसी क्रम में आज उमरपुर के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी की मुख्य सेविका अनीता यादव द्वारा उमरपुर के मंजू मौर्या, मीनू पाठक व सुषमा देवी के सेंटर पर पहुंचकर लगभग डेढ़ सौ बच्चों को राशन वितरण किया गया।


















