जौनपुर : आईटीआई संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
# मांगे न माने जाने पर लखनऊ स्थित मुख्यालय पर करेंगे अनशन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में संघ के सदस्यों के साथ गेट मीटिंग करने के उपरांत निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश को प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए संवर्गीय कर्मचारियों की विभिन्न मांगों से अवगत कराया।

मुख्य मांगों में वर्ष 2016 में नियुक्त अनुदेशकों की अवरुद्ध हुई वार्षिक वेतनवृद्धि का अवमुक्त कराया जाना, अनुदेशक से कार्यदेशक के पद पर पदोन्नति प्रदान कराया जाना, कार्यदेशक से प्रधानाचार्य श्रेणी-02 के पद पर पदोन्नति प्रदान कराया जाना, समान कार्य, समान वेतन अनुच्छेद 39(D) के आधार पर अतिथि वक्ताओं का मानदेय निर्धारण कराया जाना, वर्ष 2016 में नियुक्त अनुदेशकों को सम्मिलित करते हुए अनुदेशकों की वरिष्ठता सूची ज़ारी कराया जाना। रिक्त स्थाई पदों के सापेक्ष अनुदेशकों का स्थायीकरण कराया जाना, विभाग मे कार्यरत महिला कार्मिकों को Child Care Leave तथा Maternity Leave स्वीकृत किये जाने सम्बंधित स्पष्ट दिशानिर्देश जारी कराया जाना, अखिल भारतीय प्रयोगात्मक परीक्षा मे पर्यवेक्षक ड्युटी कक्ष निरीक्षक के रूप मे तैनात कार्मिकों के पारिश्रमिक का भुगतान कराया जाना। उक्त सभी समस्याओं से संघ निदेशालय को पत्रों एवं वार्ताओं के माध्यम से अवगत कराता रहा है परंतु निदेशालय द्वारा कोई ठोस कदम न उठाये जाने के कारण कर्मचारियों मे अत्यंत निराशा व्याप्त है।


















