जौनपुर : सूबे के हर जिले में तड़का चाय की शाखा खोलने का लक्ष्य- मोहित सोनकर
# बीटेक चाय वाले के नाम से मशहूर मोहित ने दिया है 18 लोगों को रोजगार
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
सोशल मीडिया देश में एक ऐसा माध्यम बन चुका है जिससे लोग रातों रात सुर्खियां बटोर रहे हैं एक ऐसा ही तड़का चाय वाला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगो की पहली पसंद बनी हुई है। लोगो की भीड़ दुकान पर पहुंच चाय का आनंद लेते देखा जा रहा है।बता दे कि चंदवक थाना अंतर्गत गोलौनी गांव निवासी मोहित सोनकर उम्र 23 वर्ष तीन भाई बहनों ने सबसे बड़ा है हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की पढ़ाई वाराणसी से पूरी करने के बाद यूपीटीयू के माध्यम से बीटेक के पहली ही लिस्ट में नाम आया और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से मैकेनिकल से बीटेक कर वाराणसी के एक कंपनी में 20 हजार रूपये पर नौकरी करने लगा।



















