जौनपुर : आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुम्बद क्षतिग्रस्त

जौनपुर : आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुम्बद क्षतिग्रस्त

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                क्षेत्र के सूरहुरपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर उस समय सुर्खियों में आया जब शनिवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से हनुमान मंदिर का गुम्बद क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर का गुम्बद टूट कर गिरने की सूचना मिलते ही गांव वालों में हड़कंप मच गया।

गांव वालों ने आनन-फानन में मंदिर पर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। गांव वालों का कहना है कि कोई बड़ी आपदा थी जिसे बजरंगबली ने अपने ऊपर ले ली गांव में किसी भी तरह की कोई घटना आकाशीय बिजली की वजह से नहीं हुई जिसके कारण लोग भगवान को बारंबार धन्यवाद दे रहे हैं और मंदिर में पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। देखते ही देखते हनुमान मंदिर में दूर दराज से लोगो की भीड़ इकट्ठी होने लगी।
Previous articleजौनपुर : वीभत्स घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों को तत्काल दी जाए फांसी- अजय पाण्डेय
Next articleजौनपुर : बारिश के चलते हुए जलजमाव से राहगीरों को हो रही दिक्कत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?