जौनपुर : बारिश के चलते हुए जलजमाव से राहगीरों को हो रही दिक्कत

जौनपुर : बारिश के चलते हुए जलजमाव से राहगीरों को हो रही दिक्कत

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                शनिवार को हुई जमकर बरसात से लोगो को गर्मी से राहत मिली मौसम भी सुहाना हो गया लेकिन जगह जगह जल जमाव होने से प्रसासन की पोल भी खुल गयी सबसे खराब स्थित बंधवा बाजार की है। बरसात होते ही नालियां चोक होने से जलजमाव होने के कारण राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पडा।

बंधवा से भटहर जाने वाली सड़क पर लोग पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर है। लोगो ने नवम्बर माह मे ही एसडीएम से इसकी शिकायत की थी लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नही दिया जिधर से पानी निकलता था वही एक व्यक्ति निर्माण करके मिट्टी पाट दिया था लेकिन तब प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया जिसका नतीजा यह रहा है कि बरसात होते ही बंधवा बाजार मे जल जमाव हो गया लोगो की दुकानो मे पानी घुसने लगा तब फिर लोगो ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की तो मौके पर ग्राम सचिव तथा लेखपाल भी पहुंचे पर कोई निष्कर्ष पर नही निकल पाये। कोई समाधान नही हो पाने कै कारण बाजार मे जलजमाव हो गया है लोगो का कहना है प्रशि को बसुही नदी मे पानी निकालने के लिए नाले का निर्माण करना होगा तभी समस्या का समाधान होगा।
Previous articleजौनपुर : आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुम्बद क्षतिग्रस्त
Next articleजौनपुर : दूर की जाएंगी चकबन्दी प्रक्रिया की खामियां- हिमांशु नागपाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?