जौनपुर : आगामी चुनाव के मद्देनजर पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

जौनपुर : आगामी चुनाव के मद्देनजर पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                 स्थानीय क्षेत्र में थानाध्यक्ष महराजगंज रमेश कुमार के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स एवं पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने का भरोसा दिलाया।क्षेत्र के कटरा चौराहा, सुभाष चौक, यूनियन बैंक चौराहा, विरसादपुर, दिलशादपुर व पुरानी बाजार सहित अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया।

थानाध्यक्ष रमेश ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान ही इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य है। सभी लोग निर्भीक होकर इस चुनाव में मतदान करें। उन्होंने फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से कहा कि मतदान के दौरान या किसी समय कोई व्यवधान, असुविधा या किसी अराजकता फैलाने वालों से डर हो तो मुझे सूचित करें। आप लोग प्रशासन का सहयोग करें प्रशासन आपके साथ है। इस दौरान साथ में तेजीबाज़ार पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा, दीवान हरिद्वार, सिपाही दिनेश यादव, विजय यादव, अमित यादव सहित तमाम सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
Previous articleजनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह- राकेश त्रिवेदी
Next articleजौनपुर : प्राचीन दुर्गा मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?