जौनपुर : प्राचीन दुर्गा मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार

जौनपुर : प्राचीन दुर्गा मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार

# मंत्रोच्चार के साथ ब्राह्मणों के सकुशल सम्पन्न कराया कार्यक्रम

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भुतहाँ, सरौली, चितौडी से सटे पंचमढ़ी की सीमा क्षेत्र पर स्थित मां दुर्गा का प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार ब्राहमणों ने मंत्रोच्चार के साथ सकुशल सम्पन्न कराया।स्थानीय लोगों ने बताया प्राचीन दुर्गाजी मंदिर की स्थापना भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व रामचंद्र सिंह के हाथों किया गया था, जिसकी जर्जर अवस्था होने के कारण ग्रामवासी काफी चिंतित थे, ग्रामीणों ने आपस में एकजुट होकर मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु निर्णय लिया।

सभी लोगों के सहयोग से दानदाता बन्धुओं के द्वारा पुनः निर्माण के लिए शनिवार को मंदिर के मुख्य पुजारी रामजीत तिवारी (हरि बोल) महाराज के हाथों से जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ कराया गया, जिसमें पुरोहित ब्राह्मण के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच प्राचीन मां दुर्गा जी के मंदिर का कार्य प्रारम्भ कराया गया, भारी संख्या में ग्रामीण इस मौके पर उपस्थित रहे। सभी ने माता रानी के जयकारे लगाते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विवेक सिंह, पिंटू पांडे, दिनेश तिवारी, नन्हे सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, वारिस अली, परवाना, अमरनाथ गौतम (ग्राम प्रधान ब्राह्मणपुर), कमल यादव (प्रधान चितौड़ी) भोले सिंह, सतीश सिंह, सोनू खरवार, पवन विश्वकर्मा सहित समाजसेवी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : आगामी चुनाव के मद्देनजर पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च
Next articleजौनपुर : 625 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?