जौनपुर : आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर : आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सरपतहां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                स्थानीय थाना प्रांगण में थाना प्रभारी संजय सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्योहार के मद्देनजर शनिवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बैठक में आए हुए समस्त क्षेत्र के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली समानता के प्रतीक का त्यौहार है। जिसे शांति और सौहार्द पूर्ण ढंग
से मनाएं।

त्योहार पर किसी भी प्रकार की अशांति पैदा करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि होली त्योहार पर कोई भी नई परंपरा नहीं चलायी जाएगी। हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए सभी लोग आपसी भाईचारा के साथ होली पर्व को मनाएं। अगर किसी को कोई परेशानी आती है तो शीघ्र पुलिस को अवगत कराएं जिससे की समस्या का समाधान किया जा सके। बैठक के दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, गणमान्य नागरिक व थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Previous articleसुल्तानपुर : टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने कुलदीप श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह सचिव
Next articleजौनपुर : सघन इंद्रधनुष के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?