जौनपुर : आचार संहिता सहित करोना गाइडलाइन की सपा प्रत्याशी ने उड़ाई धज्जियां

जौनपुर : आचार संहिता सहित करोना गाइडलाइन की सपा प्रत्याशी ने उड़ाई धज्जियां

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग कोरोना वायरस व चुनाव को देखते प्रदेश भर में नई गाइडलाइन जारी कर प्रत्याशियों को गाइडलाइन का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए बावजूद इसके भी लगातार प्रत्याशियों के द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए देखा जा रहा है। इसी कड़ी में केराकत विधानसभा के सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने बुधवार को रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई।

काफिले में शामिल गाड़ियों पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा दिखा इसके अलावा जगह-जगह की गई नुक्कड़ रैली में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। इक्का-दुक्का को छोड़कर किसी के भी चेहरे पर मास्क नहीं दिखा। इस संदर्भ में सीओ और कोतवाल को सूचना दे दी गई है उल्लेखनीय है कि केराकत विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व सांसद तूफानी सरोज मुफ्तीगंज क्षेत्र के इटैली बाजार, हनुवाडीह आदि जगह पर रोड शो निकालकर नुक्कड़ सभा कर रहे हैं। उनके साथ पार्टी विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान, श्याम सुंदर यादव, उमाशंकर यादव, रविंद्र यादव व भगवती समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : गैगेस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों को चंदवक पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : केराकत में पैरामिलिट्री फ़ोर्स ने किया फ्लैग मार्च
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?