जौनपुर : आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के बाबत रणनीति बैठक सम्पन्न
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी की विशेष बैठक आजमगढ़ उप लोकसभा चुनाव के संदर्भ में पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि जौनपुर के कार्यकर्ता नेता विधायक गण आजमगढ़ लोकसभा के उप चुनाव में हर बूथ पर डेरा डाले दें और इस नारे के साथ अपने-अपने बूथों पर लग जाए “डेरा डालों बूथ जितावों धर्मेंद्र को दिल्ली पहुचावों” के तहत हर घर में संपर्क कर समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए जनता से अपील करें।

आजमगढ़ की महान जनता ने जिस तरह 10 विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में डाला है और लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में था और इस उपचुनाव में भी समाजवादी पार्टी के खाते में रहेगा। वहां के लोग बहुत बुद्धिजीवी है और समाजवादी पार्टी को लगातार वहां से जीत मिलता चला आ रहा है लेकिन वहीं भाजपा भी इस चुनाव में हर तरीका आजमाएगी उससे हमें सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा सरकार कभी भी लोकत्रांतिक तरीके से चुनाव नहीं करायेगा वह शासन प्रशासन का भरपूर दुरुपयोग करेगी। इसलिए जिन भी बूथों पर जौनपुर के समाजवादी साथियों को जिम्मेदारी मिलेगी उन बूथ पर लग जाईये।


















