जौनपुर : आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित हुई मेहंदी प्रतियोगिता

जौनपुर : आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित हुई मेहंदी प्रतियोगिता

# 102 छात्राओं ने प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                खेतासराय- खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली बुधवार को भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 102 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

उक्त कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण में छात्राओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 102 छात्राओं ने मेहंदी लगा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्री उपाध्याय ने प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से आकांक्षा राजभर, अनामिका बिन्द, द्वितीय स्थान पर अंशिका यादव तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से वार्ता सिंह, श्रुति सिंह रही। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी, द्वितीय स्थान पर सिमरन तथा तृतीय स्थान पर पुष्पा रही। इस दौरान प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से अनुराग कुमार यादव, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार यादव, सेकंड ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा, श्रीमती सुनीता सिंह, किरण सिंह उपस्थित रही।
Previous articleजौनपुर : अमृत महोत्सव के तहत फरीदुल हक़ कॉलेज में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित
Next articleजौनपुर : पाराकमाल में मनाया गया हर घर जल उत्सव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?