जौनपुर : आधा कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर : आधा कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव के गौसपुर नहर के समीप मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बाइक से तस्करी करके ले जाए जा रहे 50 किलो प्रतिबंधित मांस को कब्जे में लेकर दो तस्कर को गिरफ्तार  किया। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
क्षेत्र के गौसपुर बड़ागांव बीच नहर के समीप शनिवार की दोपहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक से दो युवक प्रतिबंधित मांस लेकर बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय अपने हमराहियों के साथ नहर के पास घेराबंदी किया। पुलिस ने देखा कि एक बाइक पर सवार दो युवक बोरा लादकर आ रहे थे। पुलिस ने रोकना चाहा तो दोनों बाइक लेकर भागने लगे। घेराबन्दी कर पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से एक बोरे में 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस के मुताबिक तस्कर झिनक निवासी बड़ागांव व अम्बेडकर नगर जनपद निवासी अकमल को गिरफ्तार कर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : अन्ना के साथ दर्जनों आंदोलनकारियों ने जमकर किया प्रदर्शन
Next articleजौनपुर : शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए खेल अनिवार्य- गिरीश यादव 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?