जौनपुर : आमरण अनशन के दूसरे दिन मनोज व अनिल की बिगड़ी तबियत

जौनपुर : आमरण अनशन के दूसरे दिन मनोज व अनिल की बिगड़ी तबियत

# अनशन स्थल पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने किया इलाज

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                   स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह से ट्रेनों के ठहराव को लेकर आमरण अनशन कर रहे केराकत रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज कमलापुरी व उपाध्यक्ष अनिल सोनकर गांगुली की दूसरे दिन तबियत बिगड़ गई जिसकी सूचना मिलते ही डॉक्टरो की एक टीम ने अनशन स्थल पर पहुंच इलाज किया।
मीडिया से बात करते हुए मनोज कमलापुरी ने बताया कि सांसद बीपी सरोज अनशन स्थल पर आने वाले थे मगर टेलीफोनिक वार्ता कर आज आने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा की आज नहीं आ सकता हूं साथ ट्रेनों के ठहराव को लेकर आश्वासन दिए कि जल्द ही ट्रेनों का ठहराव स्टेशन पर होगा। रेलवे की तरफ से अभी तक ट्रेनों के ठहराव को लेकर कोई फैसला नहीं दिया है मगर जब तक रेलवे के द्वारा ट्रेनों के ठहराव को लेकर लिखित आदेश नहीं देती है तब तक आमरण अनशन चलता रहेगा। वहीं अनिल गांगुली ने कहा कि अंजाम कुछ भी हो मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। जनहित के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई रहेगी जारी।
Previous articleजौनपुर : समाज के उत्थान के लिए सहकार भारती है कटिबद्ध- कुंवर प्रदीप सिंह
Next articleजौनपुर : सर्पदंश से छात्र की हालत गंभीर, जिला चिकित्सालय रेफर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?