जौनपुर : समाज के उत्थान के लिए सहकार भारती है कटिबद्ध- कुंवर प्रदीप सिंह

जौनपुर : समाज के उत्थान के लिए सहकार भारती है कटिबद्ध- कुंवर प्रदीप सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती जौनपुर की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू के अध्यक्षता में शहर स्थित एक होटल में संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि काशी प्रांत के विभाग संयोजक अखिलेश कुमार सिंह रहे।
श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सरकार प्रतिबद्ध है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर मजबूत किया जाएगा और आने वाले सहकारिता के चुनाव में सहकार भारती पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी व जीतेंगी। जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सहकार भारती लगातार कार्य कर रही है। समाज का उत्थान सहकारिता के बिना संभव नही है इस मूलमंत्र से अपने को जोड़कर कार्य करना है।
महामंत्री भोला नाथ मिश्रा ने कहा सहकार भारती संगठन को ब्लाक एवं तहसील स्तर पर विस्तार करना जरूरी है। प्रत्येक पदाधिकारी इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करे। महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता ने कहा कि जिले के हर ब्लाक के सहकारी कार्यालय में प्रेणा कैंटीन खोली जाएगी उसमे समूह की महिला काम करेंगी। इसी प्रकार समूह के दीदी लोगो को बैंक सखी, विद्युत सखी के रूप में कार्य दिया जायेगा।
संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने कहा कि संगठन को निचले स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को घर घर तक पहुंचना होगा और अधिक से अधिक लोगो को सहकार भारती से जोड़ना होगा। सह संगठन प्रमुख रजनी सिंह ने कहा कि महिलाओं के समूह के उत्पाद को आनलाइन के माध्यम से बिक्री की जाएगी और गरीब महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।
सह महिला प्रमुख रजनी साहू ने कहा कि सहकार भारती महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही गई उन्हें स्वय सहायता समूह एवं सहकारी संस्थाओं से जोड़कर प्रशिक्षित किया जा रहा है।  उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सहकार भारती के सदस्यता अभियान, स्वालंबी भारत अभियान, नए सहकारी समितियों के पंजीकरण की जानकारी दी। पैक्स प्रमुख अजय कुमार सिंह ने पैक्स से संबंधित समस्यायो से मुख्य अतिथि को अवगत कराते हुए सहकारी अधिकारियों के असहयोग की बात कही।
बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष राजेश सिंह, संपर्क प्रमुख रविकांत सिंह, एस.एच.जी. प्रमुख किरन जायसवाल, मंत्री प्रदीप सिंह, संदीप जायसवाल, राजेश अष्ठाना, अमित जायसवाल, रिधित सेठ, सुनील जायसवाल उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक सिंह ने किया। महामंत्री भोला नाथ मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : अपने जन्मभूमि के काम आ सकूं यह मेरा सौभाग्य- बाबा सिंह
Next articleजौनपुर : आमरण अनशन के दूसरे दिन मनोज व अनिल की बिगड़ी तबियत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?