40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर खुटहन चौराहे पर किया प्रदर्शन

जौनपुर : आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर खुटहन चौराहे पर किया प्रदर्शन

# अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के तत्वावधान में की गई गिरफ्तारी की मांग 

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7    
                                                             अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी बुधवार को मेढ़ा गांव में पहुंचकर दीपक दूबे की आत्महत्या पर परिजनों को ढांढस बंधाया। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले एक अधिवक्ता व उसकी महिला मित्र पर तत्काल कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार किए जाने तक आंदोलन चलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वहां मौजूद गजेंद्रपुर गांव निवासी सुनील मिश्रा ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस मामले को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ खुटहन चौराहे पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना दिया और विरोध प्रदर्शित किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी करने आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना से संबंधित फोन का सीडीआर निकाला जा रहा है। दीपक से अंतिम समय किस किस नंबरों पर बात हुई थी। उन पर भी केस दर्ज होगा। गजेंद्रपुर निवासी सुनील मिश्रा को धमकी देने के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी भी बारीकी से जांच कराई जा रही है। श्री त्रिपाठी ने चेतावनी दिया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन को विवश होंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अतुल दूबे, परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष अंतिम तिवारी, श्यामजी महराज, संजय दूबे, नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409509
Total Visitors
372
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This