जौनपुर : संस्कार भारती ने आयोजित किया दीपावली आनंद मिलन समारोह

जौनपुर : संस्कार भारती ने आयोजित किया दीपावली आनंद मिलन समारोह

# विभिन्न प्रकार के स्पर्धाओं में लोगों ने किया प्रतिभाग 

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
             नगर की सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित संस्था संस्कार भारती ने सुभाष चंद्र यादव की अध्यक्षता में गोपाल कृष्ण मंदिर में दीपावली आनंद मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें सर्व प्रथम संस्कार भारती जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने भगवान नटराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था ने अपने अतिथियों का स्वागत एक स्मृति चिन्ह् एवं श्रीफल देकर किया। कार्यक्रम में अमित श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र यादव, चंदू प्रधान, मनोज जायसवाल, अजेन्द्र जी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कर रही अनुपमा अग्रहरि ने संस्था के सभी सदस्यों को विभिन्न प्रतिस्पर्धाओ में भाग लेकर कार्यक्रम को और भी रोचक बनाने की घोषणा की, जिसमें पहले दीप जलाओ पुरस्कार पाओ, सेव खाओ पुरस्कार पाओ, अधिक गोलगप्पे खाओ और पुरस्कार पाओ आदि, सभी सदस्यों ने सभी कार्यक्रमों में बढ़़-चढ़़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार प्राप्त किया। संस्था ने अपने सभी सदस्यों को एक एक प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों के लिए एक प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया था।
संस्कार भारती के शाहगंज के वर्तमान अमित जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार कसेरा, महामंत्री विरेंद्र यादव (वीरू) रूपेश जायसवाल, ईशान राम, संजय कुमार गुप्ता, मंच संचालन अनुपमा अग्रहरि, बालयोगी करन गुरू, सुशील सेठ बागी एवं संस्था से जुडे़ तमाम गणमान्य सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सुरूचिपूर्ण बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान की।
Previous articleजौनपुर : नियमित टीकाकरण को जोर देने के लिए बैठक आयोजित 
Next articleजौनपुर : आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर खुटहन चौराहे पर किया प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?