जौनपुर : आवास अपूर्ण होने पर बीडीओ ने सचिवों का रोका वेतन
बदलापुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 खंड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने आवास अपूर्ण होने की दशा में सभी पंचायत सचिवों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 से वर्ष 2021-22 तक तमाम प्रयासों के बावजूद भी प्रधानमंत्री आवास के 107 लाभार्थियों तथा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 5 लाभार्थियों ने अभी तक अपना आवास नहीं बनवाया है। जबकि आवास निर्माण के लिए इन्हें प्रथम व द्वितीय किस्त तक जारी कर दी गई है।
बीच-बीच में समीक्षा के दौरान पंचायत सचिवों को आवास अविलंब पूर्ण कराने के लिए चेतावनी भी दी जाती रही है फिंर भी पंचायत सचिवों ने पूरी तरह से लापरवाही बरती है। ऐसी दशा में खंड विकास अधिकारी श्रीवास्तव ने अग्रिम आदेश तक माह अगस्त का वेतन रोक दिया है। उन्होंने बताया कि वेतन रोकने का आदेश आवास के नोडल प्रभारी सहायक विकास अधिकारी सहकारिता नागेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट पर की गई है। उन्होंने बताया कि जिन पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया है उनमें बृजेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, विनय यादव, अजय रजक, दुर्गेश तिवारी, निशा यादव, पूजा सोनी, श्रीपति मौर्य राजकुमार मौर्य आदि लोग हैं।