जौनपुर : आधा सत्र बीतने को है अभी तक नहीं मिली किताब

जौनपुर : आधा सत्र बीतने को है अभी तक नहीं मिली किताब

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     चालू शिक्षा सत्र धीरे-धीरे आधा बीत चुका है। अगले माह में छमाही परीक्षा होनी है, किंतु परिषदीय विद्यालयों के बच्चो को अभी तक किताब नसीब नहीं हो सकी है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को सरकार किताब मुफ्त देती है।चालू सत्र में शासन द्वारा वितरण के लिए किताब अभी तक नहीं उपलब्ध कराई गई है।
कुछ स्कूलों में बच्चो को पुरानी जमा कराई गई किताब दी गई, किंतु अधिकांश विद्यार्थी किताब पाने से अभी भी वंचित हैं। शैक्षिक कलेंडर के अनुसार अक्टूबर माह में अर्धवार्षिक परीक्षा होनी है।ऐसे में विद्यार्थी बिना किताब पढ़े ही परीक्षा में शामिल होगे। जबकि शिक्षकों को निपुण बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं। अब सवाल उठता है कि क्या अब किताब के बिना ही पठन पाठन कार्य होगा। इस समस्या के बाबत खंड शिक्षा अधिकारी मछलीशहर से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल नंबर बंद था।
Previous articleजौनपुर : चार दिवसीय निपुण भारत मिशन का प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ
Next articleजौनपुर : आवास अपूर्ण होने पर बीडीओ ने सचिवों का रोका वेतन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?