जौनपुर : उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति देने के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित 

जौनपुर : उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति देने के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित 

# ज़ेब्रा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                 जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने तथागत ट्रस्ट भारत के संस्थापक नागेंद्र प्रसाद सिंह (पूर्व आई.ए.एस.) के मार्गदर्शन में जौनपुर के बनवासी (मुसहर) समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन करके उन्हें उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतियोगी परीक्षा स्थानीय सीएमएम इंग्लिश स्कूल, रशीदाबाद में आयोजित किया गया।
जिसमें जिले 21 ब्लाकों के बनवासी समाज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट स्तर के कुल 59 (36 छात्र एवं 23 छात्राओं) ने प्रतिभाग किया। जिसमें मिशन बिरसा मुंडा सेवा समिति के कमलेश पासवान, नन्द कुमार, चन्दन कुमार द्वारा शुचितापूर्ण परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य किया गया।
उक्त सन्दर्भ में ज़ेब्रा अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने बताया कि चयनित 10 विद्यार्थियों को देश की आज़ादी में आदिवासी नायकों के नाम से छात्रवृति प्रदान किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में संजय कुमार सेठ, विजयंत सोंथालिया, मो. तौफीक, नीरज शाह, अमरनाथ सेठ, शाकम्भरी नन्दन सोंथालिया, आशीष यादव आदि की उपस्थिति एवं सराहनीय योगदान रहा।
Previous articleअमेरिका : एयर शो के दौरान आसमान में करतब दिखा रहे दो विमान आपस में टकराए, 6 की मौत
Next articleजौनपुर : गोवा में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जौनपुर का रहा दबदबा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?