जौनपुर : उद्देश्य सिंह एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

जौनपुर : उद्देश्य सिंह एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             क्षेत्र के कुरनी गांव निवासी उद्देश्य सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गये है। डॉ शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय लखनऊ में संपन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 61वें प्रांत अधिवेशन में मछलीशहर के कुरनी गांव निवासी व लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में सक्रिय उद्देश्य सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उद्देश्य सिंह पूर्व में उदय प्रताप कॉलेज के छात्र राजनीति में सक्रिय रहे व पूर्व में तहसील सह संयोजक काशी जैसे कई महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। उनके पिता सुरेन्द्र विक्रम सिंह भाजपा के सांगठनिक जिला मछलीशहर के जिला उपाध्यक्ष हैं।
Previous articleजौनपुर : दो दिन की बारिश से झील में तब्दील मुफ्तीगंज बाजार
Next articleजौनपुर : वरिष्ठ पत्रकार को मातृशोक, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?