जौनपुर : एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

जौनपुर : एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत मरहट गांव निवासी एक गर्भवती महिला को शुक्रवार की देर शाम सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। उसे अस्पताल लाकर आवश्यक उपचार किए जा रहे है। चिकित्सको ने जच्चा-बच्चा को पूरी तरह स्वस्थ बताया।

गांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी ज्ञांती देवी को अचानक प्रसव पीड़ा उठी। राकेश ने फोन कर सरकारी एंबुलेंस बुला लिया। उसे वाहन में लिटाकर अस्पताल लाया जाने लगा। अधिक पीड़ा होने पर चालक ने एंबुलेंस रास्ते में रोक दिया। स्टाफ नर्स सरिता सिंह ने वाहन के भीतर ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। दोनों पूरी तरह स्वस्थ है।
Previous articleजौनपुर : हत्या के प्रयास में वांछित दो अभियुक्तों को गौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : पिता-पुत्र की मौत से स्वजनों पर टूटा पहाड़
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?