जौनपुर : एक दिन पहले गुम हुए युवक का नाले में मिला शव

जौनपुर : एक दिन पहले गुम हुए युवक का नाले में मिला शव

सुइथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7 
            सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपट्टी गांव स्थित एक नाले में बुधवार को एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान गांव के मिथिलेश के रूप में की गई। वह एक दिन पहले से घर से लापता था।
पट्टीनरेंद्रपुर गांव निवासी मिथिलेश (35) मंगलवार को ही घर से निकला था। देर शाम तक जब वापस नहीं आया तो परिजन उसकी खोजबीन करना शुरू कर दिए लेकिन कहीं नहीं मिला। बुधवार की सुबह गांव के ही एक नाले में युवक का शव देखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया। युवक की शिनाख्त मिथिलेश के रूप में हुई। थानाध्यक्ष सरपतहां संजय कुमार सिंह ने बताया कि पट्टीनरेंद्रपुर में स्थित एक नाले में युवक का शव मिला है।
Previous articleडेंगू से चार लोगों की हुई मौत, जिला प्रशासन की टूटी तंद्रा 
Next articleजौनपुर : बैंक के महाप्रबंधक समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का वाद दर्ज 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?