जौनपुर : एक सप्ताह में बनाये आयुष्मान कार्ड, नहीं तो रुकेगा मानदेय- बीडीओ
बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
विकासखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति धीमी होने पर खण्ड विकास अधिकारी सभी पंचायत सहायक को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। ऐसा न करने पर सभी पंचायत सहायकों का मानदेय रोकने की भी बात कही है।

सरकार द्वारा गरीबों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है जिससे पात्र गरीब को अस्पताल से मुफ्त में इलाज हो सके। इसके लिए पंचायत सहायक को गांव में जाकर अंत्योदय कार्डधारी, मुख्यमंत्री जनआरोग्य सूची एवं बीयूईडब्यू की पंजीकृत से बनाने का निर्देश दिया गया है। लेकिन शासन के मंशा के अनुरूप पंचायत सहायक कार्ड नही बनाये। इस पर बीडीओ प्रवीण त्रिपाठी ने नोटिस जारी किया और कहा कि एक सप्ताह के अंदर बचे लोगो कार्ड नही बनाने पर मानदेय रोक दिया जाएगा।ब्लॉक में अंत्योदय कार्डधारी 1592 परिवार, मुख्यमंत्री जनआरोग्य सूची के 513 एवं बीयूईडब्यू के 967 परिवारों का अभी भी अंत्योदय कार्ड बनना बाकी है।
















