जौनपुर : एनसीसी कैडेट्स ने वैक्सीनेशन के लिए निकाली रैली

जौनपुर : एनसीसी कैडेट्स ने वैक्सीनेशन के लिए निकाली रैली

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली के एनसीसी कैडेट्स ने गुरुवार को वैक्सीनेशन जागरुकता अभियान के तहत रैली निकाली। छात्रों ने वैक्सीनेशन से वंचित रह गए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान पहली बार टीका से वंचित रह गए 32 छात्रों ने कालेज में वैक्सीन लगवाया।

कालेज परिसर से रैली को प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल एनसीसी के छात्र 15 से 18 वर्ष के सभी छात्रों और जो अभी तक टीका नहीं लगवाएं हैं उन्हें टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे थे। कालेज परिसर से रैली निकल कर खुदौली गांव पहुंची। पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद रैली पुनः कालेज पहुंच कर संपन्न हुई। रैली का असर रहा कि कालेज में लगे कैम्प में पहुंच कर गांव के बाकी छात्रों ने टीका लगवाया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट राजेश कुमार यादव, सेकंड ऑफिसर विनोद कुमार मिश्र, छोटेलाल, अच्छेलाल, डॉ अभिलाष यादव, दिनेश कुमार गुप्ता, अनुराग कुमार यादव, रेखा यादव, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार ने जरूरतमंदों में बांटे 180 कम्बल
Next articleसौरभ गुप्ता बनाएं गये राष्ट्रीय मानवाधिकार के जन शिकायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?