जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार ने जरूरतमंदों में बांटे 180 कम्बल

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार ने जरूरतमंदों में बांटे 180 कम्बल

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                   नगर की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार ने गुरुवार को गरीब बस्तियों में जाकर मजलूमों और जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया। भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए संस्था ने 180 कम्बल बांटे ।

संस्था के अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने बताया कि संस्था के उद्देश्यों में गरीबों और मजलूमों की जरूरत पूरा करना भी शामिल है। इसी के तहत संस्था के सदस्यों ने नगर के जौनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के बगल बस्ती में और फैजाबाद रोड व आजमगढ़ रोड पर खानाबदोशों की बस्ती में कम्बल वितरण किया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मो. शाहिद नईम, गुलाम साबिर, डाॅ. मो. अरशद, श्रीश गुप्ता, विनायक गुप्ता, सरफराज, हसन मेंहदी, मो. आसिफ़, मुराद अली मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया महिला संपर्क अभियान
Next articleजौनपुर : एनसीसी कैडेट्स ने वैक्सीनेशन के लिए निकाली रैली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?