जौनपुर : एम्बुलेंस में प्रसूता ने जना बच्चा, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

जौनपुर : एम्बुलेंस में प्रसूता ने जना बच्चा, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी एक प्रसूता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
रुधौली गांव की अंशिका पत्नी रवि गर्भवती थी। सोमवार को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन 102 नं. पर काल करके एम्बुलेंस बुलवाया। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अमित तिवारी के साथ चालक संजय कुमार एम्बुलेंस लेकर प्रसूता के घर पहुंचे। परिजन के साथ प्रसूता को एम्बुलेंस से लेकर पीएचसी सोंधी ले जा रहे थे। रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में चालक ने एम्बुलेंस रोक दी। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी अमित तिवारी ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद महिला व नवजात को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद महिला को परिजनों संग घर भेज दिया गया। सुरक्षित प्रसव पर परिजनों ने एम्बुलेंस कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : निपुण लक्ष्य आधारित प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
Next articleजौनपुर : स्वैच्छिक शौर्य रक्तदान आयोजन समिति के सदस्यों को किया गया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?