25.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : एम्बुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

जौनपुर : एम्बुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               क्षेत्र के खरगसेनपुर की गर्भवती महिला का शुक्रवार की तड़के सुबह लगभग 5 बजे सुरक्षित एंबुलेंस में डिलिवरी कराई गई। जच्चा बच्चा को सुरक्षित सामुदायिक केन्द्र केराकत में भर्ती कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा पत्नी आशीष की गुरुवार की आधी रात बीच जाने के बाद पेट में दर्द उठने लगा। असहनीय दर्द देख परिजनों ने तड़के सुबह लगभग साठे चार बजे 102 पर फोन कर सूचना दी गई।

सूचना पाकर महज 15 मिनट में पहुंची एंबुलेंस महिला को लेकर जैसे ही थानागद्दी को पास कर आगे निकल रही थी कि सकुशल गर्भवती महिला की डिलेवरी होते ही बच्ची की किलकारी से एम्बुलेंस गूंज उठी। ईएमटी जयप्रकाश ने बताया कि महिला की असहनीय दर्द देख एंबुलेंस चालक संजय कुमार से सुरक्षित जगह पर गाड़ी खड़ी करने की बात कही। सुरक्षित डिलिवरी होने के बाद जच्चा-बच्चा को सामुदायिक केन्द्र उपचार हेतु लाया गया एंबुलेंस में सुरक्षित डिलिवरी की क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37200198
Total Visitors
681
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This