जौनपुर : एयरपोर्ट से घर जा रहे चालक की हृदयाघात से मौत
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
बाबतपुर एयरपोर्ट से शुक्रवार देर शाम वैगनआर निजी वाहन से अपने घर देवरिया जाते समय चंदवक पेट्रोल पंप के सामने हृदयाघात से चालक की मौत हो गईं। सूचना पर पहुंची चंदवक पुलिस परिजनों को सूचित कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चालक नित्यानंद यादव कक्कू (43) पुत्र मुखलाल यादव निवासी घटैला चेती थाना बरियारपुर, देवरिया बाबतपुर एयरपोर्ट से अपने परिचित को वैगनआर वाहन से लेकर घर जा रहा था कि चंदवक पेट्रोल पंप के पास बेचैनी महसूस हुई। आनन फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
















