जौनपुर : कमरे का ताला तोड़कर इंजन का सामान उठा ले गये चोर
खुटहन। संतलाल सोनी तहलका 24×7 क्षेत्र अंतर्गत गभिरन के मैरवां गांव में सोमवार की रात चोरों ने पंपिंग सेट के कमरे का ताला तोड़कर भीतर सिंचाई के लिए लगे इंजन का हेड, पुल्ली व अन्य सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। मैरवां गांव निवासी डॉ दशरथ यादव पुत्र सभाजीत यादव के घर से 500 मीटर की दूरी पर बने छोटे से मकान में पंपिंग सेट लगा हुआ है। जिससे खेतों की सिंचाई होती थी। चोर इंजन का ऊपरी भाग (हेड) व अन्य सामान पार कर दिए।