जौनपुर : कम्पोजिट विद्यालय में छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ
प्रधानाध्यापक ने अस्पताल में कराया भर्ती, हालत में सुधार
बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महमदपुर में सोमवार को कक्षा 8 के एक छात्र ने किन्हीं कारणों से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए। जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के मुताबिक महमूद गांव के ओमप्रकाश यादव का पुत्र राजन यादव गांव के ही कम्पोजिट विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ता है।

















