जौनपुर : करेंट की चपेट में आए वृद्ध की दर्दनाक मौत

जौनपुर : करेंट की चपेट में आए वृद्ध की दर्दनाक मौत

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के नटौली गांव में अपने दामाद के घर आए वृद्ध की मंगलवार की देर रात करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।शेर बहादुर अग्रहरि (62) नटौली गांव में अपने दामाद संदीप अग्रहरि के घर आए थे।

जो रात में टहलने के लिए छत पर गए। छत से सटे 33 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गए। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को घर लेकर चले गए।
Previous articleजौनपुर : आइडिया हंट प्रतियोगिता के फाइनल में चार प्रतिभागियों ने बनाईये जगह
Next articleजौनपुर : तालाब में डूबने से दो किशोर की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?