26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : तालाब में डूबने से दो किशोर की दर्दनाक मौत

जौनपुर : तालाब में डूबने से दो किशोर की दर्दनाक मौत

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                नगर से सटे आजमगढ़ जनपद के बिलारमऊ गांव में बुधवार की दोपहर तालाब में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद दोनों को निकालकर स्थानीय राजकीय चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।सुल्तानपुर जनपद के कलान गाँव निवासी शिवम (15) पुत्र राम अवध अपने मौसी के घर बिलारमऊ आया था।

बुधवार दोपहर मौसेरा भाई सत्यम (14) पुत्र सुरेंद्र कुमार के साथ गाँव स्थित तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान तालाब के बीच पहुंचकर सत्यम डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए पहुंचा मौसेरा भारी शिवम भी उसके साथ डूब गया। वहां पर नहा रहे अन्य युवकों ने घटना की जानकारी परिवार और ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकलकर स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन शव को अपने साथ लेकर घर चले गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37106154
Total Visitors
528
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This