जौनपुर : कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने पीएम, सीएम को भेजी राखी

जौनपुर : कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने पीएम, सीएम को भेजी राखी

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                कस्बे के नई आबादी मोहल्ला स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी भेजी। छात्राओं ने इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी राखी भेजी है। ये सभी राखियां छात्राओं ने स्वयं अपने हाथों से बनाई हैं ।

विद्यालय की वार्डन ने बताया कि विद्यालय आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मना रहा है। इस सिलसिले में विद्यालय में आयोजित राखी प्रतियोगिता में सबसे अच्छी राखी बनाने वाली छात्राओं मुस्कान विश्वकर्मा, नेहा गौतम, संजना गौतम, रूबी बिंद और उजाला गौतम ने अपनी राखियों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत अन्य प्रमुख मंत्रियों को भेजने की इच्छा जाहिर की। छात्राओं का मानना है कि ये तमाम मंत्रीगण देश की सेवा और विकास में अपना योगदान लगातार देते हैं। उन्हें अपना स्नेह राखी के माध्यम से भेजना चाहती हैं।

उन्होंने बताया कि छात्राओं की भावना का ख्याल करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत गृहमंत्री और रक्षा मंत्री को डाक के माध्यम से राखियां भेजी गई हैं। छात्राओं को राखी बनवाने में शिक्षिका प्रियंका सिंह, रूमा मौर्या, अल्पना सिंह, किरण मौर्या और प्रियंका वर्मा ने सहयोग किया।
Previous articleजौनपुर : ज़मीं ने हिल के बताया कि हुसैन कत्ल हुए की सदाओं के साथ 10वीं मुहर्रम ताजिए का जुलूस बरामद
Next articleजौनपुर : रोवर्स-रेंजर्स की पत्रिका का कुलपति ने किया विमोचन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?