जौनपुर : कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक बीडीओ को सौंपा

जौनपुर : कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक बीडीओ को सौंपा

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालता चौधरी व अन्य पदाधिकारियों द्वारा एक पत्र महामहिम राज्यपाल को केराकत बीडीओ के द्वारा दिया गया। जिसमें कमेटी का कहना है कि वर्तमान भाजपा सरकार के आने पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा विगत कई दिनों से कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को निराधार और मनगढंत नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया जा रहा है।

भाजपा सरकार द्वारा बिना किसी सबूत और तथ्यों के राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनके द्वारा कांग्रेस कार्यालय को किले में बदल दिया गया है। पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसको लेकर जगह-जगह कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा विरोध जताया जा रहा है। विरोध दर्ज कराने में डॉ संतोष कुमार गिरी, सुभाष सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष आजाद कुरेशी, नगर अध्यक्ष केराकत खुर्शीद खान, सोमनाथ यादव, डॉ अमरबली भास्कर, नरेंद्र प्रताप, प्रकाश दुबे, जाने आलम, रामप्रवेश यादव, सुनील कुमार आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : विदाई कराने आये लड़की के पिता को दबंगों ने पीटा
Next articleजौनपुर : सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था में मनाया गया अंतर्रष्ट्रीय योग दिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?