जौनपुर : कांस्टेबल ने किया आत्महत्या करने का प्रयास

जौनपुर : कांस्टेबल ने किया आत्महत्या करने का प्रयास

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               स्थानीय थाना के एक कांस्टेबल ने किसी बात को लेकर गुरुवार की रात्रि अपने कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर के बाद उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार खेतासराय थाने में तैनात 28 वर्षीय उमेश यादव फैजाबाद के महराजगंज थाना क्षेत्र के माया बाजार अपने गांव छुट्टी पर गया था।

दो सप्ताह पहले वह थाने ड्यूटी पर पहुंचा तो छुट्टी से बिलम्ब से आने पर उसे थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस लाइन भेज दिया गया। गुरुवार की रात्रि पुलिस लाइन में ड्यूटी से खाली होने के बाद खेतासराय अपने आवास पर पहुंचे। यहां आने के बाद रात्रि में कांस्टेबल ने कोई विषैला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे निकट के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां हालत गंभीर देख बीएचयू रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय के अनुसार उसकी हालत में काफी सुधार है। अब वह खतरे से बाहर है। विषैला पदार्थ खाने का पारिवारिक विवाद है।
Previous articleजौनपुर : अबूझ हालत में रिहायशी छप्पर जला
Next articleजौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट में छह घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?