जौनपुर : कान्हा की बरही पर भव्य भंडारे एवं भजन संध्या का आयोजन
शाहगंज। राजकुमार अश्क तहलका 24×7 स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर पर श्रीकृष्ण की बरही के उपलक्ष्य में एक भव्य भंडारे एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रदालुओं प्रसाद ग्रहण एवं भजन सुन कर पुण्य के भागी बने।
मुख्य मार्ग पर स्थित प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर पर 22वां विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र के आसपास के लोगों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। श्री कृष्ण की बरही के उपलक्ष्य में स्थानीय रायल ग्रुप के कलाकारों द्वारा मनमोहक भजन एवं झाकियां प्रस्तुत की गई। जिसका लुत्फ़ भी लोगों ने खुब उठाया। सिद्ध दात्री भजन संध्या ग्रुप एवं पूर्वांचल के प्रसिद्ध कलाकार भुवनेश्वर मोदनवाल ने देवी गीत एवं कृष्ण भजन सुना कर उपस्थित भक्तजनों के मन को मोह लिया।
उनके द्वारा गाए गए भजन “बम बम बोल रहा है काशी” तथा “नाचे कांवरिया शिव की नगरिया” पर श्रोता गण झूमने को मजबूर हो गये। भजन संध्या एवं भंडारे का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सभासद सिम्पू अग्रहरि ने उपस्थित सभी भक्तों एवं जनसमूह को धन्यवाद देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से यह आयोजन संभव हो सका।
भगवान गिरधारी का आशीर्वाद हम सब पर इसी प्रकार बना रहे जिससे हर वर्ष हम सब इसी प्रकार उनकी बरही पर भव्य भंडारे एवं जागरण का आयोजन करते रहे। इस अवसर पर अनिल कुमार मोदनवाल, रूपेश जायसवाल, सुशील सेठ बागी, धीरज पाटिल, कृष्ण कांत सोनी, दीपक अग्रहरि, अनुराग, प्रदीप जायसवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।