जौनपुर : कार में बैठकर कीर्ति मौर्य ने दिया परीक्षा, सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल

जौनपुर : कार में बैठकर कीर्ति मौर्य ने दिया परीक्षा, सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल

# घायलावस्था में छात्रा द्वारा परीक्षा दिया जाना बना चर्चा का विषय

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                यूपी बोर्ड की परीक्षा की पहली पाली के दौरान केराकत में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो गया। प्रशासन की पहल पर एक छात्रा ने वाहन में बैठकर 10वीं की परीक्षा दी। इसके लिए अधिकारियों की अनुमति भी छात्रा को दी गई थी। दरअसल उक्त छात्रा बुधवार को प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूल जाते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गई थी।

बता दें कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेसारा स्थित श्रीकृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर वाहन में परीक्षा दे रही छात्रा कीर्ति मौर्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। 10वीं की छात्रा कीर्ति मौर्या जमालपुर की निवासी है। वह पेसारा स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। बुधवार को वह अपना प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूटी से श्रीकृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज पेसारा जा रही थी कि धर्मापुर के पास एक ऑटो से टक्कर के बाद वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। हादसे में कीर्ति के पैर और हाथ में चोट लग गई। गुरुवार को वह जिलाधिकारी के अनुमति पर परीक्षा केंद्र श्रीकृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज पेसारा चार पहिया वाहन से पहुंची। जहां परीक्षा केंद्र परिसर में वाहन में ही बैठकर उसने अपनी परीक्षा दी। घायलावस्था में छात्रा द्वारा परीक्षा दिया जाना क्षेत्र में उसके साहस की प्रशंसा की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : आपसी प्रेम व एकता का प्रतीक है होली का त्याेहार- माया टंडन
Next articleजौनपुर : देशसेवा में अवस्था बाधक नहीं- आशुतोष दूबे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?