जौनपुर : कार्य में लापरवाही बरतने के चलते एक दारोगा दो सिपाही निलम्बित

जौनपुर : कार्य में लापरवाही बरतने के चलते एक दारोगा दो सिपाही निलम्बित

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाने के बंधवा बाजार बूथ पर तैनात एक एसआई एक दीवान एक सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने कार्य मे लापरवाही के आरोप मे निलम्बित कर दिया। जिससे पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ है।मीरगंज थाना के बंधवा बाजार पुलिस बूथ पर तैनात उपनिरिक्षक चन्द्रकेश शर्मा हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह कास्टेबल रामदेव को पुलिस अधीक्षक ने निलम्बित कर दिया।

बताया जाता है की मीरगंज थाना मे रामगढ़ गांव मे एक पक्ष ने पुलिस पर जबरी निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया था बताया जाता है की बरावां गांव के एक व्यक्ति ने रामगढ़ मे जमीन खरीदी थी जिस पर विवाद चल रहा था रामगढ़ गांव के व्यक्ति ने उस जमीन पर निर्माण कर लिया था जिस पर बरावा गांव के व्यक्ति ने पुलिस पर जबरी निर्माण करा देने का आरोप लगाया था तीनो पुलिस कर्मी बंधवा बाजार बूथ पर तैनात थे। उन्हीं पर आरोप लगा था जानकारी के मुताबिक बरावा गांव की महिला पूलिस के खिलाफ मुख्यमंत्री दरबार मे पहुंच कर गुहार लगा दी थी जिस पर यह कार्यवाही हुई। निलम्बन की कार्यवाही से पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया। सीओ मछलीशहर अतर सिह का कहना है की कार्य की लापरवाही मे मीरगंज के एक उपनिरिक्षक दो पुलिस कर्मी को निलम्बित किया गया है।
Previous articleजौनपुर : अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : छह दिन पूर्व घर से गायब किशोरी का शव कुएं में मिला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?