जौनपुर : कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान पर नहीं आने दूंगा आंच- प्रिंशु
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि भाजपा ने एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार बनाकर मुझे सदन में भेजने की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान में कभी आंच नहीं आने दूंगा और पार्टी हित के लिए संघर्ष करता रहूंगा। उन्होंने यह बातें शनिवार को यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहापुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में कही।



















